- सम्मेलन को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार, 5 जुलाई, प्रातः 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल संबोधित करेंगे।
+ There are no comments
Add yours