रिया से सीबीआई ने आज पहली बार 8 घंटे पूछताछ की, 20 सवाल किए गए; सुरक्षा के लिए पुलिस से शिकायत की

Estimated read time 1 min read
  • रिया चक्रवर्ती से सीबीआई के 2 अफसरों ने 11 बजे से 7 बजे तक कई दौर के सवाल किए
  • रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और केशव से भी पूछताछ की गई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की टीम ने जांच शुरू करने के 8 दिन बाद शुक्रवार को इस केस की सबसे अहम कड़ी यानी रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की। वे सुबह 10:30 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक, 2 अफसरों ने उनसे 11 बजे से 7 बजे तक कई दौर के सवाल किए। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और केशव से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई कैमरे पर रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज हुआ है। इस दौरान रिया से सीबीआई टीम ने 20 सवाल पूछे।

इस दौरान रिया काफी परेशान दिखीं। सूत्रों के मुताबिक, कई सवालों के जवाब से केंद्रीय जांच एजेंसी संतुष्ट नजर नहीं आई। पूछताछ के बाद रिया सांताक्रूज स्टेशन पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए सिक्युरिटी मांगी। पुलिस स्टेशन में वे करीब आधा घंटे रहीं।

उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि सुशांत मामले में शुरुआती जांच शुरू कर दी है। हम ड्रग्स के एंगल से जांच कर रहे हैं। एनसीबी जल्द ही रिया को समन भेज सकती है।

रिया सुबह 10.40 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां सीबीआई की टीम रुकी है।

रिया सुबह 10.40 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां सीबीआई की टीम रुकी है।

रिया से सीबीआई ने 20 सवाल पूछे

  1. अपने और सुशांत के रिश्ते के बारे में बताएं, कब और कैसे हुई आप दोनों की मुलाकात और कैसे आगे बढ़ा आपका रिश्ता?
  2. 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि आप सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर अपने घर चलीं गईं और आपने सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था?
  3. आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं और जानकारी मिलने के बाद आपने क्या किया?
  4. सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, आपकी कुछ तस्वीरें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की आईं हैं। वहां जाने की मंजूरी किसने आपको दी थी?
  5. सुशांत के घर में आप किस हैसियत से रह रही थीं? क्या आप उनके फायनेंस देखती थीं और सुशांत के एटीएम का पिन आपको किसने और क्यों दिया था?
  6. सुशांत के परिवार के साथ आपका रिश्ता कैसा था? उनकी बहनों और पिता के आरोप पर आपका क्या कहना है? क्या आपने 15 करोड़ रुपए का गबन किया है?
  7. सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे, उनके किसी करीबी से, अभिनेता की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।
  8. अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएं, कैसे बॉलीवुड में एंट्री हुई? किसी ने आपकी मदद की और क्या आज भी कोई आप का मेंटर है?
  9. सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी आपको सबसे पहले कब मिली और उससे उन्हें निकालने में आपने अभिनेता की क्या मदद की?
  10. सुशांत की मौत को आप क्या मानती हैं? हत्या या आत्महत्या? दोनों ही सूरत में आप किसे जिम्मेदार मानती हैं?
  11. घर पर काम करने वालों से सुशांत के कैसे रिलेशन थे? क्या पैसों को लेकर वे बेफिक्र रहते थे या फिर खुद ही पैसे निकाल कर सबको देते थे?
  12. उनके करीबी दोस्तों और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकने वालों के बारे में आप क्या जानती हैं?
  13. 2017 से 2020 के बीच के आपके कुछ चैट्स सामने आए हैं। इनमें आप ड्रग्स को लेकर कुछ लोगों से बातचीत करती हुईं नजर आ रही हैं। इस पर आपकी क्या सफाई है?
  14. सुशांत डॉक्टर के पास जाते थे या डॉक्टर घर आते थे? सुशांत कौन सी दवाईयां खाते थे, दवाइयों के पर्चे कहां हैं?
  15. क्या सुशांत को बॉलीवुड में कोई परेशान कर रहा था? क्या कभी सुशांत की किसी से लड़ाई और झगड़ा हुआ? क्या आपको लगता है की बॉलीवुड से जुड़ा कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था?
  16. आप क्या मुंबई पुलिस में किसी अधिकारी को जानती हैं? डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से आपकी पांच बार क्यों बात हुई?
  17. सुशांत की कंपनियों में आपकी और आपके परिवार की क्या भूमिका थी? क्या इन कंपनियों में सिर्फ सुशांत के पैसे ही लगे हैं?
  18. सितंबर 2019 को किसने आपको सुशांत की कंपनी में डायरेक्टर का पद संभालने के लिए कहा था? क्या आप सुशांत के प्रोफेशन से जुड़े फैसले लेती थीं?
  19. सुशांत को आप चाय या कॉफी में मिलाकर सीबीडी क्यों देना चाहती थीं? आपने कहा है कि सुशांत ड्रग्स लेते थे? अगर वे ड्रग्स लेते थे तो आप क्या उनके लिए ड्रग्स लाती थीं?
  20. सुशांत के परिवार द्वारा घर से आभूषण ले जाने, आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार से दूर रखने पर आपका क्या कहना है?

अपडेट्स

  • रिया से ड्रग्स की बात करने वाले गौरव आर्या को ईडी ने 31 अगस्त को 11 बजे पेश होने का नोटिस दिया है। ईडी ने गोवा में गौरव के होटल द टैमेरिंड पर नोटिस चिपकाया है। गौरव और रिया की वॉट्सऐप चैट से खुलासा हुआ था कि रिया ने ड्रग्स ली थी।
  • सुशांत के रिश्तेदार और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच से रिया बच नहीं सकती। हम चाहते हैं कि सभी एजेंसियां जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिया को गिरफ्तार करें।
  • एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट शब्बीर अहमद ने कहा कि अभिनेता ने कभी भी ड्रग्स नहीं ली। खासकर तब तक जब मैंने उनके साथ काम किया और उनके साथ रहा।
  • जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में रिया को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। जांच एजेंसी को रिया से सच उगलवाने के लिए थर्ड डिग्री का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
  • प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि जांच के अधीन मामलों की कवरेज के लिए मीडिया को जर्नलिज्म के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। सलाह दी कि मामले में खुद का पैरेलल ट्रायल चलाने की जरूरत नहीं है।
  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने फरीदाबाद में सुशांत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से मुलाकात की। अठावले का कहना है कि सुशांत का मामला सुसाइड का नहीं, बल्कि मर्डर का है। उनका परिवार इंसाफ मांग रहा है। वे सीबीआई की जांच से संतुष्ट हैं।

भाजपा नेता ने कहा- सुशांत केस में एनआईए भी शामिल हो सकती है
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा, “सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच कर रही है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। एनसीबी ड्रग मामले की पड़ताल कर रही है। केस लगातार बड़ा होता जा रहा है। एक साथ कई केस और नेटवर्क जुड़ रहे हैं। इसमें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को भी शामिल होना पड़ सकता है।”

More From Author

+ There are no comments

Add yours