तरुण चुघ एवं रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Estimated read time 1 min read
  • मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में भरा नामांकन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरुण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री तुलसी सिलवाट, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री विश्वास सारंग, श्री राकेश शुक्ला, श्री गौतम टेटवाल, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रमेश मेंदोला, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीजेपी प्रत्याशी तरुण और रजनीश ने बताई संपत्ति
तरुण की पत्नी राधिका के पास 1 करोड़ और रजनीश की धर्मपत्नी गरिमा के पास 24 लाख के जेवर

राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा से नामांकन दाखिल करने वाले पंजाब के अमृतसर निवासी तरुण चुग की पत्नी राधिका चुग के पास करीब एक करोड़ रुपए के आभूषण हैं। हालांकि, तरुण चुग की तुलना में उनकी पत्नी पर देनदारियां (लायबिलिटी) अधिक हैं।

तरुण चुग पर करीब 85 लाख रुपए की देनदारी है, जबकि राधिका चुग पर लगभग 5 करोड़ रुपए की लायबिलिटी है। वहीं, भाजपा के दूसरे उम्मीदवार और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल की पत्नी के पास करीब 24 लाख रुपए के आभूषण हैं। उनके नाम से रुचि गैस एजेंसी का व्यवसाय भी संचालित है।

भाजपा के दोनों नेताओं ने शुक्रवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपनी, पत्नी और बच्चों की आय के स्रोत और पिछले पांच वर्षों की आय का विवरण भी निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। भाजपा के दोनों उम्मीदवार स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्रीधारक) हैं।

तरुण चुग की संपत्ति का ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 1661191
  • वर्ष 2021-22 में 2350631
  • वर्ष 2022-23 में 2333250
  • वर्ष 2023-24 में 3359150
  • वर्ष 2024-25 में 3697775

तरुण चुग एंड संस का आमदनी का ब्यौरा (रुपए में)

  1. वर्ष 2020-21 में 914600
  2. वर्ष 2021-22 में 1045980
  3. वर्ष 2022-23 में 1186950
  4. वर्ष 2023-24 में 4972290
  5. वर्ष 2024-25 में 3256300

तरुण के नाम पर बैंक में जमा राशि-1102040 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-1040460
  • एफडी-4 लाख
  • पीपीएफ-47 लाख 7 हजार
  • ज्वैलरी-3397529
  • कुल संपत्ति-38347396
  • अचल संपत्ति-43874000
  • लायबिलिटी-8507940

राधिका चुग के नाम बैंक में जमा राशि-3770753 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-1510700
  • एफडी-7 लाख
  • पीपीएफ—0
  • ज्वैलरी-10000000
  • कुल संपत्ति-70079037
  • अचल संपत्ति-29011000
  • लायबिलिटी-48947259

आमदनी का सोर्स और शिक्षा-

तरुण और पत्नी की आमदनी का सोर्स सैलरी, किराया और बिजनेस है। तरुण मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री रखते हैं।

रजनीश अग्रवाल की संपत्ति का ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 602210
  • वर्ष 2021-22 में 719000
  • वर्ष 2022-23 में 853650
  • वर्ष 2023-24 में 984340
  • वर्ष 2024-25 में 992920

रजनीश की पत्नी गरिमा का संपत्ति ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 000
  • वर्ष 2021-22 में 000
  • वर्ष 2022-23 में 108000
  • वर्ष 2023-24 में 108750
  • वर्ष 2024-25 में 101970

रजनीश के नाम पर बैंक में जमा राशि-3712435 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-8 लाख
  • एफडी-1023500
  • पीपीएफ-00
  • ज्वैलरी-321000
  • कुल संपत्ति-5959018
  • अचल संपत्ति-11650000

रजनीश की पत्नी गरिमा के नाम पर बैंक में जमा राशि-190 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-5 लाख
  • एफडी-00
  • पीपीएफ-00
  • ज्वैलरी-24 लाख
  • कुल संपत्ति-3212190
  • अचल संपत्ति-00

आमदनी का सोर्स और शिक्षा-

रजनीश अग्रवाल और पत्नी गरिमा की आमदनी का सोर्स सैलरी, किराया और बिजनेस है। रजनीश मास्टर ऑफ ब्राडकास्टिंग जर्नलिजम की डिग्री रखते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours