बैतूल। भाजपा नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड रू.के आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। भाजपा सांसद डीडी उइके,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने एक संयुक्त बयान में वैष्विक बीमारी कोरोना से व्याप्त संकट के समय आर्थिक स्थिती को मजबूत बनाने वाला कदम बताया है। भाजपा नेताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेषी अपनाने के आव्हान का भी स्वागत करते हुए नागरिको से इसे अपनाने की अपील की है। भाजपा नेताओ ने कहा कि आर्थिक पैकेज जहां एक ओर देष की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करेगा वही दूसरी ओर गरीब ,मजदूर,किसान मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी होगा। इससे लघु एवं कुटीर उघोगो को भी बढावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours