बैतूल। भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ,जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने शिवाजी ओपन आडिटोरियम जाकर प्रवासी मजदूरो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। आडिटोरियम में सतारा से आए लगभग 400 मजदूरो को शाहपुर, घोडाडोगरी बसो से रवाना किया गया। इसके अलावा बिहार, झारखंड के भी लगभग सवा सौ मजदूर रूके हुए है जिनके भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सांसद, जिलाध्यक्ष ने आडिटोरियम में मजदूरो के भोजन पानी की व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होने तहसीलदार, नपा सीएमओ को परिसर को सैनेटाईज करने के निर्देष भी दिए। साथ ही सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कर रवाना करने के लिए कहा। इस दौरान नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैघ, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेष आहूजा भी मौजूद थे।
सांसद, जिलाध्यक्ष ने शिवाजी आडिटोरियम जाकर प्रवासी मजदूरो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया
+ There are no comments
Add yours