
घोड़ाडोंगरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड घोड़ाडोंगरी के द्वारा एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि से श्री रामजीलाल उईके( पूर्व संसदीय सचिव घोड़ाडोंगरी ) संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी जी, क्षेत्र के आदिवासी नेता नरेंद्र उईके जी ,ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी की सरपंच नवांकुर सस्था से देवी प्रसाद जायसवाल एवं घोड़ाडोंगरी सेक्टर की समस्त ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक पेसा मोबिलाइजर बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र , ग्राम विकास पर प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण और सामाजिक कार्यकर्ता इस एक (1) दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित हुए ब्लॉक समन्वयक पेसा एक्ट छोटू सिंह उइके ने पेसा कानून के बारे मे भूमिका रखी। संभाग समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्री कौशलेश तिवारी ने पेसा एक्ट लागू होने से मिलने वाले अधिकारों के बारे में की कैसे ग्राम सभा को अतिरिक्त अधिकार मिले हैं जैसे शांति और विवाद निवारण समिति वन अधिकार समिति तदर्थ समिति एवं मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उईके पेसा एक्ट के प्रचार प्रसार हेतु सभी से आग्रह किया एवं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया की 15 नवंबर 2022 आदिवासी गौरव दिवस के दिन यह कानून मध्य प्रदेश में लागू हो गया अब हम सब की जिम्मेदारी है कि इस कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताया जाए और अपने अधिकारों की जानकारी दी जाए ब्लॉक समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्री संतोष सिंह राजपूत ने पेसा एक्ट की उद्देश्य एवं विशेषता बताई। जिला मास्टर ट्रेनर पैसा एक्ट श्री नरेंद्र उइके ने भी पेसा एक्ट की विस्तृत जानकारी दी नवांकुर संस्था देवी सोशल एवं एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद जायसवाल जी ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours