पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

Estimated read time 0 min read

आमला। आगामी ईद तथा गुरुपूर्णिमा त्यौहार के चलते पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक  शनिवार को आयोजित की गई थी जिसमे नगरपालिका राजस्व सहित जनप्रतिनिधि पत्रकारगण शामिल हुए ।थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने आगामी ईद पर्व में पुलिस व्यवस्था  लगाने तथा गुरुपूर्णिमा पर्व पर पालकी यात्रा की जानकारी ली।पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह ने बताया ईद के दिन अगर बारिश हुई तो मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी और अगर मौसम रहा तो रतेड़ा रोड के पास ईदगाह पर नमाज अदा करेंगे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बताया ईद के दिन किसी प्रकार कोई जुलूस नही निकलेगा।वही आगामी 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के त्योहार पर लोगो ने बताया कसारी मोहल्ला में स्थित दादाजी धूनीवाले दरबार मे सुबह से दोपहर तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे दोपहर से शाम तक प्रसादी वितरण के बाद पालकी यात्रा निकलेगी तथा रेलवे डेम स्थित साई मन्दिर में भी कार्यक्रम रहेंगे जिसके लिए पुलिस द्वारा उचित ट्रैफिक व्यवस्था की जाए ।नपा शाखा के प्रकाश देशमुख  द्वारा ईदगाह स्थल पर उचित साफ सफाई व पानी टैंकर की व्यवस्था करने का कहा गया।गौरतलब होगा की आगामी 10 जुलाई को ईद का त्योहार है  व 13 को गुरुपूर्णिमा पर्व।शांति समिति की बैठक टीआई संतोष पन्द्रे नायब तहसीलदार संजय बारस्कर,नपा अधिकारी प्रकाश देशमुख ,विश्व हिंदू परिषद के राजू हारोडे,रामप्रसाद पवार,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह,भाजपा नेता चिरोंजी पटेल,विनोद परदेशी, मनोज विश्वकर्मा,पूर्व पार्षद राकेश धमोड़े,व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राठौर, नितिन खातरकर,सुमित महतकर, पंकज अग्रवाल,जितेंद्र शर्मा,दिलीप चौकीकर, रोहित दुबे,रोमी बिलगिया सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours