पीडब्लूडी के रेस्टहाउस में महीनों से जमे हुए है नायब तहसीलदार

Estimated read time 0 min read

आमला। आम और खास में अंतर होता है यह कहावत पीडब्लूडी विभाग पर चरितार्थ होते दिखाई दे रही है ।नगर के बाजार व अस्पताल के पास स्थित पीडब्लूडी के रेस्ट हाउस में पिछले 3 महीनों से अधिक समय से राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार डेरा जमाए हुए है ।गौरतलब होगा की पीडब्लूडी के रेस्टहाउस में 2 ब्लाक है जिसमे 1 ब्लाक में नायब तहसीलदार संजय बारस्कर रह रहे है कई बार बाहर से आने वाले लोगो को इस वजह से रेस्टहाउस में कमरे नही मिल पाते।उल्लेखनीय होगा की संजय बारस्कर पूर्व में भैसदेही ब्लाक में पदस्थ थे जिन्हें शिकायतों के बाद सस्पेंड कर बेतुल अटैच कर दिया गया था ।राजस्व विभाग द्वारा आमला तहसील में पदस्थ नीरज कालमेघ का स्थान्तरण भैसदेही तहसील कर दिया गया तथा संजय बारस्कर को आमला तहसील ट्रांसफर किया गया लेकिन लगभग 3 माह पूर्व ज्वानिंग के बाद से वे रेस्टहाउस आमला में रह रहे है ।वही पीडब्लूडी के एसडीओ राजेश राय ने बताया फिलहाल चुनाव के चलते रेस्टहाउस का चार्ज राजस्व विभाग के पास है चुनाव के बाद रेस्टहाउस पीडब्लूडी के चार्ज में आएगा। एसडीओ राय ने बताया राजस्व नायब तहसीलदार बिना इंट्री के महीनों से रेस्टहाउस में रह है न बिजली पानी अन्य कर उनके द्वारा दिये जा रहे है जिससे पीडब्ल्यूडी को नुकसान हो रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours