भाजपा प्रत्याशियों को जिताने पूर्व सांसद खंडेलवाल ने घोड़ाडोंगरी में ली धुँआधार बैठकें

Estimated read time 1 min read
  • पूर्व सांसद ने भाजपा की नगर परिषद बनाने का संकल्प दिलाया

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद चुनाव के प्रचार में भाजपा के पूर्व सांसद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी पहुंचकर 15 में से 13 वार्ड के प्रत्याशियों-कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थक मतदाताओं की धुँआधार बैठकें ली। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, चुनाव प्रभारी अतीत पवार, जिला कोषाध्यक्ष कांति यादव, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय, प्रशांत गांवडे, दीपक उईके, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, प्रकाश शिवहरे, किशोर मोहबे, किशोर बरदे, मोहन मोरे, नारायण मालवीय सहित अलग-अलग बैठकों में संबंधित वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, वार्ड प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थक मतदाताओं का आह्वान करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जिले से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकारें हैं। इस कड़ी में नगर परिषद को भी जोड़ना है। इसीलिए वार्डों में भाजपा के पार्षद बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने जनकल्याण के अनगिनत काम किए हैं। हमारी सरकारें गरीब, शोषित और वंचित तबके के उत्थान के लिए काम कर रही है। विकास के जो भी काम आसपास दिखाई पड़ते हैं वह सब भाजपा की सरकार द्वारा किए गए हैं। आगे भी इस तरह के काम होते रहे इसके लिए जरूरी है कि हम अपने वार्ड में भाजपा का प्रत्याशी जिताएँ। पूर्व सांसद श्री खंडेलवाल ने सभी बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया। इन बैठकों में चुनाव प्रभारी अतीत पवार ने सभी भाजपा प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए । शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से जारी बैठकों का दौर देर शाम 8:00 बजे तक चला।

More From Author

+ There are no comments

Add yours