सारनी। कलेक्टर बैतूल राकेश सिंह एवं एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन, जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एके माहोरे एवं डीएसपी संतोष पटेल के नेतृत्व में आबकारी, पुलिस, एवम् पुलिस मद्ध निषेध दस्ता ब्लू गैंग की टीम ने आबकारी वृत सारनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरानी सारनी बस्ती, मोरडोंगरी, बाकुड, डगवा, सलैया, घोड़ाडोंगरी, रातामाटी, कन्हावाडी गांव और ढाबों पर कार्रवाई करते हुए सोम ढाबा, सुशील ढाबा, पावनी ढाबा, रानीपुर गावों में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डे एवं अवैध मदिरा विक्रय केंद्र पर दबिश दी गई।जिसमें कुल 7 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अन्तर्गत दर्ज किए गए। उक्त प्रकरणों में 35 लीटर महुआ शराब एव1200 किग्रा महुआ लाहन, विधिवत रूप से नष्ट किया गया कुल जब्त मदिरा एवम् नष्ट किए महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 63500 रूपये है कार्यवाही में सारनी वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी , आबकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार देवांगन, गौरव पांडेय, डीके भादे समस्त आबकारी स्टाफ एवं पुलिस थाना सारनी से उप निरीक्षक रवि ठाकुर एवं स्टाफ द्वारा की गई कार्यवाही में ब्लू गैंग के सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह से सराहनीय कार्य किया गया ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
ब्लू गैंग ओर आबकारी विभाग ने अवैध शराब ठिकानों पर दी दबिश
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours