नपा में परिषद का साधारण सम्मेलन में 18 में से 16 मुद्दे हुए पास, 2 दिन बैठक हुई आयोजित

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगर पालिका सारनी में नगरीय निकाय अंतर्गत होने वाले कार्य को लेकर 8 जून एवं 9 जून को दोपहर 1 बजे परिषद का साधारण सम्मेलन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 18 मुद्दों पर परिषद का साधारण सम्मेलन की बैठक में चर्चा हुई, इस सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम उपस्थित रहे। जिसमें 36 वार्डो के पार्षदों में 8 जून को 18 पार्षद, 9 जून को 18 पार्षदों की मौजूदगी में सभी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। दिनों दो दिनों में 18 मुद्दों पर चर्चा के बाद 16 मुद्दों पर सहमति बनी एवं अन्य दो मुद्दों पर पास नहीं हुए। जिन 18 मुद्दों में वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु नगर पालिका परिषद् सारनी के पास उपलब्ध कचरा टिप्पर वाहनों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य मय डीजल, ड्रायवर, श्रमिक वेंडर के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रकरण में प्रशासकीय एवं स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय।
वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निकाय क्षेत्रातंर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चौक-चौराहों एवं अन्य स्थलों पर सौन्दर्गीकरण कार्य साईनबोर्ड, इडिगेटर, डेटिंग-पेंटिग किये जाने के कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-2021 में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर पालिका सीमा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 01 से 36 तक पेयजल परिवहन हेतु ट्रेक्टर-टेंकर मय डीजल ड्रायवर पेयजल सहित किराये से लिये जाने
के कार्य की पी.आई.सी. की बैठक दिनांक 13.03.2020 से दी गई स्वीकृति की पुष्टि किये जाने हेतु विचार एवं निर्णय। नवीन जलावर्धन योजनांतर्गत वेकोलि पाथाखेड़ा एवं मप्रपजंकंलि सारणी की आवासीय कालोनी में रियायती दर पर कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु दरों के निर्धारण पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निर्माण सामग्री (आईटम रेट) की दरें आमंत्रित किये जाने एवं उस पर होने वाले व्यय की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों के लिये लगने वाली हाफ राउण्ड नाली की दरें आमंत्रित किये जाने एवं उस पर होने वाले व्यय की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निर्माण सामग्री (मुरूम एवं 5-6 एम.एम मेटल) की दरें आमंत्रित किये जाने एवं उस पर हाने वाले व्यय की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निकाय क्षेत्रांतर्गत स्थित हेण्डपंपों का मरम्मत एवं संधारण कार्य, नलकूप से मोटर निकालने तथा डालने का कार्य (मय लेबर सामग्री सहित) की दरें आमंत्रित किये जाने एवं होने वाले व्यय की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 में राजस्व शाखा की अनुशंसा अनुसार वार्षिक भाडा दर एवं सम्पत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर, आदि की दरों पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 में राजस्व शाखा कि अनुशंसा अनुसार नगर के साप्ताहिक बाजार एवं दैनिक गुजरी बाजार
बैठकी की प्रचलित दरों पर विचार एवं निर्णय। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों के लिये लगने वाली सामग्री (आर सी सी. हयूम पाईप, सामग्री) की दरें आमंत्रित किये जाने एवं उस पर होने वाले की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय।

वार्ड 18 में पाथाखेडा ग्राउण्ड में दर्शकों के लिए बैठने हेतु स्टैण्ड निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू. 34,80,378/- निर्माण हेतु आमंत्रित ऑनलाईन निविदा क्रमांक 73151-3 में दिनांक 12.02.2020 को आमंत्रित निविदा में मेसर्स चन्द्रभान सिंह रघुवंशी की न्यूनतम दर 23.97 % Below ISSR (रू.2646131.39) की स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। वार्ड 22 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में स्थित संजय निकुंज में टॅचिंग ग्राउण्ड की बाउण्ड्रीवाल अनुमानित लागत रू. 21.06 लाख निर्माण हेतु आमंत्रित ऑनलाईन निविदा क्रमांक 73151-4 में दिनांक 12.02.2020 को आमंत्रित निविदा में
मेसर्स ताज एण्ड संस बगडोना की न्यूनतम दर 24.10 % Below ISSR (रू.1640933.12) प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय। निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में 05 नग सुलभ शौचालय निर्माण कार्य के संबंध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु विचार एवं निर्णय। बस स्टैंड सारनी में रात्रिकालीन समय में बसों पर विराम शुल्क निर्धारित किये जाने हेतु विचार एवं निर्णय । वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक अनुमानित आय-व्यय (बजट) का अवलोकन एवं अनुमोदन विषयक पर सहमति जताई गई। वही अन्य दो मुद्दों जिनको पास नही किया गया उसमें बस स्टैंड सारनी में यात्री प्रतिक्षालय में कैन्टिन स्थापित किये जाने हेतु विचार एवं निर्णय। वर्ष 2020-21 में निकाय द्वारा संधारित/ विकसित पार्को के रखरखाव एवं संधारण कार्य हेतु दरें आमंत्रित किये जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पर विचार एवं निर्णय शामिल रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours