12वीं कक्षा के विद्यार्थियों दी रसायन विज्ञान की परीक्षा

Estimated read time 1 min read

सारनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन के कारण रोक दी गयी थी, जिसके बाद कई कड़े नियमो के साथ बचे पेपरों की परीक्षा 9 जून से शुरू हुई, जिसमें रसायन शास्त्र की परीक्षा 9 जून को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अन्तर्गत बने कई सेंटरों पर हुई। इस दौरान  देखने मे आया कि बच्चों ने मास्क सहित सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए अपनी परीक्षा दी। वही सारनी में जिला प्रशासन द्वारा सेंटर बनाये गए शासकीय कन्या विद्यालय में 70 बच्चो की बैठक व्यवस्था बनाई गयी, जिसमें 10 बच्चे अनुपस्थित रहे। जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए जिसका अति आवश्यक रूप से पालन करने की सभी को सलाह दी गयी। जिसमें सभी बच्चो को कहा गया कि वे हर परीक्षा तारीख को प्रात: 8 तक परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों, जिसके बाद रोल नम्बर देखने की सुविधाजनक व्यवस्था है, जिस हेतु भीड नहीं लगाना है। विद्यार्थियों को एक दूसरे से 2 मीटर दूर रहकर बात करना है। सभी को आपस में एक दूसरे के नजदीक आने और हाथ मिलाने की आवश्यकता नहीं है। पानी की भरी हुई बॉटल, मास्क, सेनेटाइजर की शीशी, पेन, स्केल आदि लेकर आयें न तो कोई सामग्री किसी से मांगें मांग सकता है ना ही ही किसी अन्य को दें अपना सामान स्वयं ही उपयोग करें। सभी बॉटल से पानी मुंह लगाकर पियें, परीक्षा केन्द्र में आने से लेकर जाने तक समय मॉस्क लगाकर रखें। इसके साथ ही सभी को सोशल-फिजिकल डिस्टेंस का पूर्णत: पालन करने एवं उत्तर पुस्तिका जमा करने के बाद क्रम से पर्याप्त दूरी अपनाते हुये कक्ष से बाहर निकलने और सीधे घर जाने के दिशा निर्देश दिए गये। शिक्षक श्री चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 2 पाली में विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई, जिसको देखते हुए हमारे द्वारा सभी विद्यार्थियों को बताया कि वे परीक्षा दिवस को घर से स्वल्पाहार करके ही आयें ताकि 12:30 बजे तक भूखे न रह सके।

More From Author

+ There are no comments

Add yours