नगरीय क्षेत्र सारणी में चालू हो 18+ का टीकाकरण

Estimated read time 1 min read
  • सारनी मे नही है कोविड प्ररीक्षण (जांच) केंद्र जल्द किया जाए चालु

सारनी। कोविड-19 की भयावहता को कम करने का सिर्फ एक ही रास्ता है की अधिक से अधिक लोग को कोविड टिकाकरण कराय जाए एवं कोविड से पीड़ित का सही समय पर जांच कर उसे उपचार दिया जाए इस आश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिंह, वरिष्ट नेता पीजे शर्मा, कमलेश सिह, नपाउपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सुधा चन्द्रा, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डाँ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला से नगरीय क्षेत्र सारनी में कोविड-19 के 18+उम्र का टीकाकरण चालू करने की मांग की है। भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया की नगरी क्षेत्र सारणी में लगभग 1 लाख की आबादी घनी बस्तियो में निवास करती है जिसमें कोविड संक्रमण का बवंडर उठने का डर बना रहता है पिछले कुछ दिनो से लगातार सारणी में कोविड पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके पूर्व टिकाकरण के लिए सारणी नगरी क्षेत्र की जनता में उत्साह भी देखा गया है कोवीड-19 टिकाकरण के पूर्व के दो चरणों में 60+ एवं 45+ के लिए नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर टीकाकरण अभियान में भाग लिया था। नगरी क्षेत्र सारणी की युवा आबादी भी टीकाकरण के लिए उत्साहित है हजारो कि संख्या में युवाओ ने कोविड टिकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है युवाओं का कोविड से संरक्षण के लिए नगरीय क्षेत्र सारणी में 18+ का टीकाकरण केन्द्र जल्द से जल्द चालू किया जाना आवश्यक है एवं इन दिनो देखने में आ रहा है की कोविड से पीड़ित व्यक्ति अपनी जाच नही करा रहे है क्योकी नगरीय क्षेत्र सारणी में कोविड प्ररीक्षण (जांच) केन्द्र नही है मरीजो को कोविड  जांच के लिए 18 किलोमीटर दुर घोड़ाडोंगरी में जाकर जांच करानी पड़ती है गरमीयो के कारण मरीज 18 किलोमीटर दुर जाकर जाच कराने से परहेज कर रहे हैं इसलिए नगरीय क्षेत्र सारणी में एक कोविड प्ररीक्षण (जांच) केंद्र खोले जाने की आवश्यकता है।

इस संदर्भ में क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके,विधायक डा योगेस पंडाग्रे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाब्ला शुक्ला ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एव ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से नगरीय क्षेत्र सारणी में 18+ उम्र का टिकाकरण चालु करने एवं एक कोविड प्ररीक्षण (जांच) केंद्र चालु करने के लिए निर्देशित किया है जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एव ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय क्षेत्र सारणी मे दिनांक 17 मई दिन सोमवार से एक टिकाकरण केंद्र पर 18+उम्र के लोगो का टिकाकरण एव कोविड प्ररीक्षण (जांच) केंद्र चालु करने  के लिए आस्वस्थ किया गया है। कोविड टिकाकरण मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके युवाओं का कोविड वैक्सीनेशन निशुल्क किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours