- हेमंत की परानुभूति की पराकाष्ठा है विजय कोविड सेटंर
- कोविड सेटंर मे निशुल्क किया जायेगा कोविड मरीजो का उपचार

बैतूल। वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव हेतू जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बनाए गए विजय कोविड सेंटर का शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नर्मदापुरम विभाग के प्रचारक मान. शिवशंकर जी की उपस्थिती में अनौपचारिक शुरूआत की गई। प्रारंभ मे शिवशंकर एवं शिक्षा विद पं. कांतू दिक्षित ने गणेशजी की पूजा अर्चना की और विजय कोविड सेंटर का सादगीपूर्ण तरीके से शुरूआत की गई। संघ के विभाग प्रचारक शिवशंकर ने कोविड सेंटर के शुरू होने पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इससे गरीबो को निशुल्क उपचार एवं अन्य सुविधाए मिलेगी। उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताया इस अवसर पर पं. कातू दिक्षित ने भी पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक डा. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि वे भी विजय कोविड सेटर में अपनी सेवाएं देगें। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि विजय कोविड सेंटर का संचालन सभी के सहयोग से किया जाएगा। उन्होने बताया कि चिकित्सीय मार्गदर्शन एवं प्रशासन के दिशा निर्देश एवं अन्य मार्गदर्शन सेवा भारती के द्वारा किया जाएगा।
श्री शुक्ला ने बताया कि कोविड सेंटर का शुभारंभ करने हेतू प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल का भी सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इस हेतू सेवा भारती के मार्गदर्र्शन में एक समिति भी गठित की जाएगी। पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की इच्छानुसार यह कोविड सेंटर शुरू किया गया हेै। जहां सभी चीजें निशुल्क रहेगी। मरीजों को पारिवारिक वातावरण के साथ गीत संगीत आदि का भी लाभ मिलेगा। शुरूआत के प्रथम दिवस ही सिंख समाज के मंजीतसिंह साहनी ने एक लाख रू. की दवाईयां कोविड सेंटर को देने की घोषणा की।
कोविड सेंटर के शुरूआत अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, जिपं. उपाध्यक्ष नरेश फाटे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ, संघ के जिला कार्यवाह अभिषेेक खंडेलवाल, अरूण किलेदार, हाकम सिंह रघुवंशी, मजीत सिंह साहनी, ओम आर्युवेदिक कालेज के संचालक सोनू पाल, बाबा शाह, मोहन नागर, बंटी वालिया, अनिल सोलंकी, अनिल राठौर, बीआर कुबडे, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, राजेश आहूजा, अतीत पंवार, दिनेश सोनी, डा. अरूण जयसिंहपुरे, डा. नूतन राठी, डा. महेन्द्र सिंह चौहान, डा. अरूण उच्चसरे, राजसिह परिहार, शिवराज झाडे, मनोज देशमुख, संजय शुक्ला, दीपक सलूजा, मनीष मिसर, सावन्या शेषकर, महेष राठौर, विक्रम शर्मा, राजा सूर्यवंशी, कैलाश धोटे, ओमप्रकाश मालवी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours