
सारनी। धाकड़ फिल्म की शूटिंग को लेकर इन दिनों बालीवुड एट्रेस कंगना रनौत सारनी अौर चूरना में है। वे यहां फिल्म की शूटिंग कर रही है। किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत द्वारा किए गए ट्विट को लेकर पहले कांग्रेस और अब जय आदिवासी युवा शक्ति यानी जयस भड़क गई है। जयस ने शनिवार करे बगडोना में मार्च निकाला। ट्रैक्टर लेकर नेता यहां सड़कों पर निकले आैर उन्होंने कंगना रनौत का विरोध किया। आदिवासी नेता नरेंद्र वाड़िवा और राकेश महाले ने बताया कंगना ने आम किसानों का अपमान किया है। किसान कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों में महिलाएं भी हैं। उन्होंने उनका भी अपमान किया। आदिवासियों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर व्यवस्थाएं कर रखीं थीं। पुलिस ने बगडोना हवाई पट्टी पर ट्रैक्टरों को रोक दिया था। यहां से उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके बाद शाम को फिर प्रदर्शन हुआ। बैतूल, चिचोली से आए करीब आधा सैकड़ा ट्रैक्टरों को गुणवंत बाबा मंदिर के पास रोका गया। पुलिस ने यहां किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद किसान यहां ज्ञापन देने को तैयार हुए। देर शाम तक गुणवंत बाबा मंदिर के पास ट्रैक्टरों का जमावड़ा रहा। एडीशनल एसपी श्रद्धा जोशी, एसडीएम अनिल सोनी, टीआई महेंद्रसिंह चौहान, आमला टीआई सुनील लाटा यहां मौजूद थे। एसडीओपी अभयराम चौधरी ने बताया कानून व्यवस्था को देखते हुए ट्रैक्टरों को सारनी में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
+ There are no comments
Add yours