सारनी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तले ने नगर पालिका सारनी के वरिष्ठ पार्षद महेंद्र भारती को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का बैतूल जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति में राष्ट्रीय सचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बृजभूषण पांडे एवं नीरज सोनी प्रभारी जम्मू कश्मीर की विशेष अनुशंसा रही है। महेंद्र भारती ने बताया कि सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन निरंतर कार्य कर रहा है उसी के तहत बैतूल जिले में जिला पंचायत नगर पालिका नगर पंचायत नगर परिषद ग्राम पंचायत नगर परिषद के प्रतिनिधियों का समावेश कर शीघ्र जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन आत्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। इनकी नियुक्ति पर बैतूल जिले के सभी वरिष्ठ समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महेंद्र भारती को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
महेंद्र भारती बने जिला संयोजक
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
महंगाई का ‘तड़का’ या आम बजट पर ‘बज्रपात’?
June 7, 2026
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours