ऑटो, कार चालको को मिली बड़ी राहत

Estimated read time 0 min read
  • पार्षद नेहा उइके के प्रयास से रोड का हुआ समतलीकरण
  • भूमिपूजन कर किया कार्य का शुभारंभ

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 07 शिवाजी वार्ड में गुरुवार को कायाकल्प योजना के अंतर्गत रोड का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 07 के बेहड़ीढाना में जर्जर हो चुके सीमेंट रोड पर कायाकल्प योजना के अंतर्गत डामरीकरण रोड का निर्माण किया जाएगा इस कार्य मे वार्ड क्रमांक 07 के सम्पूर्ण रोड में डामरीकरण रोड हो जाएगा जिससे वार्ड वासियों में हर्ष का माहौल है।
वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद नेहा दीपक उइके ने बताया की चुनाव के समय जनसम्पर्क के समय जनता द्वारा मांग की गई थी कि मुख्य सड़क से बेहड़ी ढाना की तरफ जाने वाले सीमेंट रोड में ग्राम पंचायत के समय निर्माण करते समय लापरवाही पूर्वक रोड बना दी गई थी जिससे मालवाहक वाहन और कार को आने जाने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इस मार्ग को समतलीकरण कर आवागमन के लिए आसान बना दिया जावेगा जिससे आमजनता को परेशानी नही होंगी ।
आज इस कार्य का भूमिपूजन पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावन्ति उइके, वार्ड पार्षद नेहा उईके द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, सुरेन्द्र चौहान,राकेश अरोरा,नारायण मालविया,नन्दकिशोर उइके,सोनू खनुजा,सविता पठारिया, कविता महाले, राहुल इवने,महेंद्र धुर्वे,राकेश नानकर,मुकेश मेश्राम,आभाष मिश्रा,राजेंद्र साहू,कैलाष साहू,निहाल सपड़ा,बबलू भमोडिया उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours