एसटीआर की टीम हाथियों के साथ पहुंची
ग्रामीणों को रात में बाहर ना निकलने की दी गई हिदायत
बैतूल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर टाइगर ने अपना ट्रेक बदल लिया है। बीते कुछ दिनों से एसटीआर की टीम इस टाइगर की लोकेशन पर नज़र बनाये हुए थी ।टाइगर नही लौटने पर एसटीआर की टीम उसे वापस सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ले जाने के लिए हाथियों के साथ डेरा डाले हुए है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के चोपना थाना क्षेत्र के रामपुर भतोड़ि प्रोजेक्ट के जंगल मे एसटीआर से निकल कर आये टाइगर की खोज बीन तेज़ हो गई है ।सर्चिंग के लिए दो हाथी भी चोपना क्षेत्र में लाए गए हैं। जो जंगल में टाइगर की खोज कर रहे है। लोकेशन ट्रेस करने वन विभाग की टीम जुटी है। चोपना क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन पर टाइगर की मूवमेंट मिलने की खबर लगातार मिल रही है। ग्रामीण को टाइगर नुकसान नहीं पहुचाए इसको ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा रात के समय गांव वालों को घर से नहीं निकलने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले रात में चिखलपाठी के पास टाइगर की मूवमेंट थी। इसके बाद से ही वन विभाग सतर्क हो गया। इसके बाद गुरुवार दिन भर व रात भर सर्चिंग का दौर चला। पहाड़पुर, बादलपुर और घोघरी के पास लोकेशन मिलती रही। शुक्रवार सुबह से शाम तक आम ढाना, पहाड़पुर और बादलपुर के आसपास वन अमला सर्चिंग में जुटा रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दिन भर टाइगर की लोकेशन ट्रेस नहीं हुई। शाम के समय पहाड़पुर के आसपास लोकेशन मिलने पर वन अमला सतर्क हो गया है।
+ There are no comments
Add yours