कोरोना संधिग्ध बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल में हुई मौत महिला को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला की आज शाम मौत हो गई जिससे जिला अस्पताल में हड़कम्प मचा हुआ है। आज सुबह जिला अस्पताल में एक वृद्ध महिला को कोरोना संक्रमित मानते हुए कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था और दोपहर में महिला का जांच के लिए सेम्पल भी लिया गया था 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुलताई के ग्राम हेटी की रहने वाली थी अस्पताल के कोरोना वार्ड में शाम को मौत हो गई पूरे अस्पताल में हड़कम्प मचा हुआ है चूंकि महिला कोरोना सन्दिग्ध थी उसकी मौत हो गई इसलिए उसका अंतिम संस्कार पूरी सुरक्षा के साथ जिला मुख्यालय ओर ही किया जाएगा।

इनका कहना

मुलताई तहसील की बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी उसे निमोनिया भी था इसलिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था उसका सेम्पल भी लिया गया था। महिला की हालत नाजुक थी इसलिए महिला को रेफर भी किया गया था। लेकिन परिजन महिला को भोपाल नही ले गए उसकी मौत हो गई है।

जी सी चौरसिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल

More From Author

+ There are no comments

Add yours