सारनी। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर वेकोलि के क्षेत्रीय अस्पताल में ओम सेवा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कि 35 लोगों ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। जिसमें जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अंकिता सीते मौजूद रही। इस दौरान जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के रुप में मनाया जाता है, हमें रक्तदान करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है हमारा रक्तदान किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस को देखते हुए ओम सेवा समिति ने निवेदन किया था कि वह रक्तदान को लेकर शिविर का आयोजन करेंगे उसमें जिला अस्पताल की टीम रक्तदान शिविर में उपस्थित होवे। ओम सेवा समिति के अध्यक्ष उपकार विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है उल्टा हमें ही इसका फायदा होता है, ओम सेवा समिति के अध्यक्ष उपकार विश्वकर्मा ने रक्तदान को लेकर संदेश दिया कि ऐसी महामारी की दौर में हमें आगे आकर मुसीबत में पड़े लोगों की मदद हेतु रक्तदान करना चाहिए। वही प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर के 1 बजे तक कुल 22 लोगों ने रक्तदान कर दिया था, जिसके पश्चात रक्तदान शिविर के समापन के वक्त तक 35 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें की कुल 35 यूनिट रक्त दान किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अंकिता सीते, ओम सेवा समिति अध्यक्ष उपकार विश्वकर्मा, लालबाबू धुसिया, विवेक दवारे, प्रवीण निरापुरे, चंद्रा रैकवार उपस्थित रहे।
विश्व रक्तदान दिवस पर 35 लोगों ने किया रक्तदान
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours