
मुंबई से बाइक द्वारा आए थे अपने घर,एक वर्ष की बच्ची सहित छह पॉजिटिव
संक्रमित क्षेत्र कंटेंटमेंट एरिया घोषित,जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे निरीक्षण करने
सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के कतिया कोयलारी एवं रतनपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित से पॉजिटिव लोगों के मिलने की खबर जानकारी पूरे नगर सहित जिले में आग की तरह फैल गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी पॉजिटिव को घोड़ाडोंगरी के हाई स्कूल में एक अलग से वार्ड बनाकर रखा। इनसे पॉजिटिव में 1 वर्ष की बच्ची भी शामिल है। इन 6 लोगो लोगों की पॉजिटिव मिलने के बाद कतिया कोयलारी ग्राम एवं ग्राम शोभापुर को किया गया कंटेंटमेंट एरिया घोषित। कलेक्टर सहित एसपी कंटेंटमेंट जोन के निरीक्षण हेतु दोपहर एक बजे के लगभग घोड़ाडोंगरी पहुंचे। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में जारी मनरेगा के तहत कार्य को मौके से बंद कराया गया।
बैतूल जिले में अब 9 केस कोरोना वायरस (कोविड-19) पॉजिटिव के हो चुके हैं जिसमें एक पॉजिटिव में कोरोना से जंग जीती, जिसके पश्चात दो केस शाहपुर ब्लॉक के ग्राम तारा में मिले। ग्राम तारा में मिले इन 2 केस में पिता-पुत्र पॉजिटिव पाए गए जोकि मुंबई से बाइक के माध्यम से शाहपुर के पहुंचे थे इनके साथ अन्य भी कई लोग अपने घर आए थे। जिसमें की इनके साथ आये घोड़ाडोंगरी के कतिया कोयलारी एवं रतनपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले शोभापुर ग्राम के लोग भी शामिल थे जिनमें 6 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके अंतर्गत ग्राम कतिया कोयलारी के 2 लोग, रतनपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर के चार लोग शामिल है। इन पॉजिटिव लोगों में रतनपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर से 1 वर्ष की बच्ची, एक महिला सहित दो पुरुष, ग्राम कतिया कोयलारी से दो पुरुष शामिल है। इन सभी 6 लोगों कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर हॉस्टल में से घोड़ाडोंगरी के हाई स्कूल में एक अलग से वार्ड बनाकर भर्ती कराया। एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी पॉजिटिव लोगों को हाई स्कूल में अलग से वार्ड बनाकर रखा गया इसके पश्चात यह लोग जितने भी लोगों से मिले हैं उनकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग करके उन सभी लोगों को होम क्वॉरेंटाइन करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पॉजिटिव आए लोगों के साथ में जो लोग मुंबई से आए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो अगर उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण के कुछ लक्षण दिखाई देते तो उनके सैंपल लेकर टेस्ट हेतु भेजे।
ग्राम को किया सील बफर जोन सहित सर्विलेंस दल का गठन
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम कोयलारी एवं ग्राम शोभापुर में छह लोगों की पॉजिटिव मिलने के पश्चात जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कंटेंटमेंट एरिया में सर्विलेंस दल का गठन किया। जिसमें की ग्राम शोभापुर में इंसिटेंट कमांडर एसडीएम हरसिमरनप्रीत कौर, एवं दल के अंदर तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, एसडीओपी अभयराम चौधरी, थाना प्रभारी नीरज पाल, सीईओ दानिश अहमद खान, बीएमओ संजीव शर्मा, पटवारी हेमंत चिल्हाटे, ग्राम सचिव रतनपुर पंचायत राजकुमार नागवंशी। ग्राम कोयलारी में इंसिटेंट कमांडर एसडीएम हरसिमरनप्रीत कौर, एवं दल के अंदर तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, एसडीओपी अभयराम चौधरी, थाना प्रभारी नीरज पाल, पटवारी वंदना भूमरकर, सचिव ग्राम पंचायत जुवाड़ी, उपखंड चिकित्सक डॉ शैलेश अहिरवार को जिम्मेदारी दी गयी। वही जिला कलेक्टर ने कंटेंटमेंट जोन के अंदर बफर जोन भी बनाए जिसके अंतर्गत ग्राम चारगांव, ग्राम रतनपुर, ग्राम पंचायत रतनपुर, ग्राम जुवाड़ी, ग्राम पंचायत जुवाड़ी, ग्राम हीरावाड़ी एवं मेहकार ग्राम पंचायत, ग्राम छुरी एवं ग्राम पंचायत छुरी के संपूर्ण क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है।
जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे कंटेंटमेंट एरिया
6 लोगों के पॉजिटिव आने की जानकारी लगते ही लगभग दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर राकेश सिंह एवं एसपी डीएस भदौरिया कंटेंटमेंट एरिया में निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने कंटेंटमेंट एरिया ग्राम कोयलारी एवं ग्राम शोभापुर में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को कंटेंटमेंट एरिया में सख्त तौर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय टीम पहुँची विकासखंड घोड़ाडोंगरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीसी चौरसिया ने बताया कि बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड में कोरोना संक्रमित छः पॉजिटिव केस (जिसमें पांच पुरूष एक महिला सम्मिलित हैं) आने के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु घोड़ाडोंगरी पहुंची। टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. सी. चौरसिया के अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सौरभ राठौर सम्मिलित रहे। टीम के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। टीम द्वारा ग्राम कोयलारी एवं शोभापुर तथा नजदीकी ग्राम रतनपुर में भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। डॉक्टर चौरसिया ने बताया कि ग्राम की आशा कार्यकर्ता, एएनएम तथा अन्य कार्यकर्ताओं को सर्वे के लिए तथा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिये गये। मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी के क्वारेंटाईन सेंटर में रखा गया है। कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित होने के बाद सोमवार से डोर टू डोर सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही मरीजों के क्वॉरेंटाइन कक्ष को भी सैनिटाइज किया गया है । डॉ. चौरसिया ने बाहर से आने वाले नागरिकों की सतत् निगरानी रखने एवं तत्काल जांच कराने के निर्देश स्थानीय टीम को दिये हैं। विकासखंड घोड़ाडोंगरी के स्वास्थ्य अमले को सभी प्रकार के निर्देश जारी किए गए हैं, कोविड-19 संबंधित समस्त कार्यवाहियाँ समय-समय पर संपादित की जाएंगी। डॉ. चौरसिया ने यह भी बताया कि अब तक भेजे गये कुल 445 कोरोना वायरस सेम्पल में से दोपहर पश्चात 23 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार अब अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या कुल 40 है।
नगरीय निकाय क्षेत्र में फैली भ्रम की स्थिति
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के कोयलारी एवं रतनपुर पंचायत आने वाले शोभापुर ग्राम में कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के बाद सारनी नगरीय निकाय के अंतगर्त आमजन में भ्रम की फैल गई। जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई कि नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले शोभापुर कॉलोनी में यह केस पाये गये, जिसके बाद आमजन में भय का माहौल उत्पन्न होने लगा। चूंकि शोभापुर कॉलोनी एवं शोभापुर ग्राम सारनी क्षेत्र में भी है। सारनी नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले शोभापुर कॉलोनी में पॉजिटिव केस मिलने की भ्रम की स्थिति सोशल मीडिया पर फैलने लगी जिसको लेकर जागरूकता हेतु कई लोग आगे आए। हालांकि हमारे टीम द्वारा भी इस भ्रम की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट करती है कि यह शोभापुर ग्राम सारनी नगरीय निकाय के अंतर्गत नहीं आता हैं। यह शोभापुर ग्राम घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रतनपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम है।
नगरीय निकाय क्षेत्र में एहतियात जरूरी
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम कोयलारी में 2 एवं रतनपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद सारनी नगरीय निकाय क्षेत्र में एहतियात जरूरी हो चुकी हैं। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सारनी नगरीय निकाय में रानीपुर, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी से सब्जी, दूध बेचने एवं अन्य तरह की सामान विक्रय करने हेतु ग्रामीण आते हैं। जिससे नगर में संक्रमण फैलने की काफी चर्चाओं का माहौल है। अब सारनी नगरीय क्षेत्र में प्रशासन को एहतियात बरतते हुए क्षेत्र में आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सभी लोगों की स्क्रीनिंग करके ही अंदर प्रवेश दिया जाना चाहिए। जिसमें की सारनी नगरीय निकाय में प्रवेश हेतु मुख्य मार्गो में बगडोना के छतरपुर चौक, सारनी के बाकुड़ मुख्य मार्ग सहित सारनी नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गों पर इन क्षेत्रों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करके ही सारनी क्षेत्र में आने हेतु मेडिकल तथा पुलिस विभाग की टीम तैनात की जाना चाहिए।
+ There are no comments
Add yours