सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसे विश्वव्यापी संक्रमित महामारी की रोकथाम हेतु लॉकडाउन 4.0 पिछले 18 मई से 31 मई तक घोषित हो चुका है, 56 दिनों से संपूर्ण भारत में देशव्यापी लॉकडाउन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा घोषित किया गया है। 56 दिवसीय लॉकडाउन के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पालिकाज़ नगर निगम कर्मी सहित अन्य कोरोना वीरों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिनके सम्मान हेतु कई संस्थाएं आगे आई है। इसी क्रम में सारनी नगरीय निकाय अंतर्गत भी कई संस्थाएं सहित जागरूक लोगों के माध्यम से कोरोना वीरों का सम्मान किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका के अंतर्गत कार्य कर रहे (कोविड-19) से बचाव हेतु समस्त कर्मचारियों कोरोना का दर्जा देने मांग को लेकर वार्ड 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने पत्र के माध्यम से की। वार्ड पार्षद झपाटे ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के दौरान लगातार 56 दिनों से हमारे नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के कई कर्मचारी फील्ड में रहकर कार्य कर रहे हैं। जिनमें की विद्युत शाखा, वाहन शाखा, जल प्रदाय शाखा एवं फील्ड वर्क में कार्यरत कर्मचारियों अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं उन्हें कोरोना योद्धाओ का दर्जा दिया जाना चाहिए। जिसे लेकर मेरे द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र सौपकर मांग उठाई गई की नपाकर्मियों को कोरोना योद्धाओ का दर्जा दिया जाए।
नपाकर्मियों को कोरोना योद्धाओं का दर्जा दिलाने हेतु पार्षद ने सौंपा आवेदन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours