- शिवराज सरकार ने आदिवासी भाई-बहनों को दिया उनका वाजिब हक़-रामजीलाल उइके
घोड़ाडोंगरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी भाई-बहनों को उनका वाजिब हक़ दिलवाने के लिए सदैव तत्पर रहती है। सरकार द्वारा एक ओर उनकी आय में वृद्धि के लिए लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई एवं उन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण का अच्छा मूल्य दिलाया गया, वहीं उनको साहूकारों के शोषण से मुक्त करने के लिए 15 अगस्त 2020 की स्थिति में उनके सभी अवैध साहूकारी ऋण कानून बनाकर शून्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टों का प्रदाय किया जा रहा है। यह कहना है पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके का
मौका था जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में वनाधिकार के पट्टा वितरण कार्यक्रम का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सप्ताह के चौथे दिन 19 सितम्बर को प्रदेश में “वनाधिकार उत्सव” मनाया गया ।
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहन मोरे,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र महतो ,मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियो ने जनपद पंचायत में हितग्राहियों को वनाधिकार पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के 47 जिलों में 22 हजार से अधिक वनाधिकार पत्रों का वितरण किये गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ दानिश खान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्वान्ह 11 बजे जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुछ हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी हितग्राहियों को संबोधित किया तथा कुछ के साथ चर्चा भी की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान वनाधिकार पुस्तिका का विमोचन भी किया कार्यक्रम को दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल्स के साथ ही वेबकास्ट, ट्विटर, फेसबुक, यू-ट्यूब के माध्यम से सीधा देखा गया ।उसी के अंतर्गत आज जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण ने हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से राजेश महतो,राजेन्द्र मालवीय,नरेंद महतो,अशोक राठौर,दीपक उइके,मोहन मोरे ने सम्बोधित किया आभार सीईओ श्री खान द्वारा किया गया ।
+ There are no comments
Add yours