सारनी। खदान के लिए विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, सांसद व जनप्रतिनिधियो के प्रयास से मीली ग्राम सभा एवं भू अर्जन की अनुमति जल्द मिलेगी खदान की सौगात उक्त आशय भाजपा के जिलामंत्री रंजीत सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जारी बयान के पलटवार पर देते हुए दिये। भाजपा के जिला मत्री रंजीत सिह ने बताया की काग्रेस पार्टी ने अपने 14 महीने के कार्यकाल में कोयलांचल क्षेत्र के साथ पक्षपात किया है, काग्रेस के नेताओ के कारण ही तवा थ्री खदान के लिए ग्रामसभा की अनुमति से लेकर भू अर्जन में भी देरी हुई। भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्रामसभा की अनुमति के लिए घर घर जाकर ग्रामवासियों को समझाने का काम किया। विधायक डॉ. पंडाग्रे व सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासो से ही ग्रामसभा की अनुमति मिल पाई। ग्रामसभा की अनुमति मिलने के उपरांत भी कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता के नशे मे भू अर्जन होने नहीं दिया, सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा की सरकार आते ही आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला जी के संयुक्त प्रयास से ही भू अर्जन हेतु जिला कलेक्टर की अनुमति मिल पाई। कांग्रेस के नेताओं ने तो सारनी के साथ सिर्फ और सिर्फ पक्षपात की राजनीति की है वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में ताप विद्युत गृह का सर्कुलर पत्र जारी किया था किन्तु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी सारनी में नई ताप विद्युत गृह की स्थापना के लिए कोई प्रयास नहीं किये। मध्यप्रदेश में अगर सत्ता परिवर्तन नहीं होता तो तय समय पर कोयलांचल क्षेत्र को नई खदान और सतपुड़ा ताप विद्युत केंद्र को नई इकाई की सौगात मिल जाती। मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जैसे ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता अपने हाथ में संभाली उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के लिए कई जन हितेषी फैसले अल्पावधि में लिए हैं। पिछली सरकार द्वारा संबल योजना को शिथिल किया गया था किंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में पुनः प्रभाव से संबल योजना लागू करने का काम किया है, किसानों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदना एवं बिना चमक वाले गेहूं को भी खरीदने का काम किया है।
खजाना खाली होने का रोना रोने वाली कांग्रेस पार्टी के सामने कोरोना महामारी से लड़ कर किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ देने का काम अल्प अवधि में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है। कर्ज माफी के आश्वासन से डिफाल्टर होने का खतरा झेल रहे किसानों को राहत देने काम भी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किया गया है।
कांग्रेस के नेता ये बताये उनकी सरकार में जमीन का अधिग्रहण क्यो नही हुआ और इसके जिम्मेदार कौन है – रंजीत सिंह
+ There are no comments
Add yours