भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मास्क सैनिटाइजर का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर वार्ड़ मे मास्क वितरण किया।

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोविड-19 की वैश्विक  महामारी से लड़ने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गा दास उइके‌  एवं आमला सारनी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के निर्देश पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह प्रशिक्षण विभाग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा नपा में सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंजाब राव बारस्कर मंडल महामन्त्री किशोर बरदे जी.पी. सिंह ओबीसी मोर्च के जिला मन्त्री दीलीप झोड, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल सारनी द्वारा आज सारनी मंडल के विभिन्न स्थलों पर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए ।
प्रेस नोट जारी कर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष अशोक बारंगे एवं रमेश खवसे ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए केंद्र सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।जिसमें मास्क लगाना हाथ धोना सैनिटाइजर का उपयोग करना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं लगातार देखने में आ रहा है कि आमजन बिना मास्क लगाएं घर से निकल कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे देश में कोरोना विस्फोट का खतरा बढ़ गया है अगर हमारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो कोरोना महामारी भारत में एक विकराल रूप ले लेगी जिससे बचने के लिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क लगाकर रखना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं ओबीसी मोर्चा के आवाहन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण का आवाहन किया गया था इसी संदर्भ में सारनी मंडल के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आज नगर के विभिन्न स्थानों पर 300 मास्क और सैनिटाइजर जरूरतमंदों को वितरित किए गए। इस अवसर पर रविन्द्र पान्से मुकेश यादव महेंद्र पवार सुभाष डोंगरे अजय साकरे विनय मदने लहराम पवार योगश बर्डे भुपेन्द्र गोहीते एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours