महिन्दर मिसिर स्मृति समारोह आज से रंगारंग शुभांरभ भोजपुरी रचनाओं पर केन्द्रीत सांगीदिक व नृत्य की प्रस्तुति

Estimated read time 0 min read
  • नायाब तहसीलदार व सारनी थाना प्रभारी ने स्थल का निरिक्षण किया
  • भोजपुरी साहित्य आकादमी द्वारा महिन्दर मिसिर स्मृति समारोह 27 व 28 जून को आफिसर्स क्लब पाथाखेड़ा मे
  • कार्यक्रम को लेकर भोजपुरी एकता मंच द्वारा अंतिम तैयारी एव श्रोताओं के लिये भोजपुरी व्यंजन लिटी चोखा

सारनी! मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्रालय से संबंध भोजपुरी साहित्य अकादमी के तत्वाधान में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ऑफिसर्स क्लब के सभागृह में आज से आयोजित “महिन्दर मिसिर स्मृति समारोह” के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 व 28 जून को डब्लू सी एल के पाथाखेड़ा मे सांय 7 बजे से किया जायेगा! इसको लेकर भोजपूरी साहित्य आकादमी के निर्देशक अमित कुमार यादव के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश मैथिल, अमन सक्सैना,रजनीश कुशवाहा ने नायाब तहसिल दार संतोष पथौरिया सारनी थाना प्रभारी जयपाल इनवानी चौकी प्रभारी मनोज उइके भोजपुरी एकता मंच के सभी पदाधिकारियो के साथ कार्यक्रम स्थल आफिसर्स क्लब इलेक्टर होस्टल सारनी का दौरा किया! कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की महिन्दर मिसिर स्मृति समारोह का दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 27 जून को सायं 7 बजे से अनध सांस्कृतिक संस्था एव साथी पटना द्वारा नृत्य प्रस्तुती एव बीएम इन्टर प्राइजेज द्वारा भोजपुरी रचनाओं पर केन्द्रीत सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन किया जायेगा उसके पश्चात भोजपुरी एकता मंच की तरफ से श्रोताओं के लिये भोजपुरी व्यंजन लिट्टी चोखा व चाय की व्यवस्था की गयी है 28 जून को सायं 7 बजे से सुश्री इन्दू गुप्ता गोरखपुर एव साथी कलाकारो भोजपुरी रचनाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति एव रात्री 8 बजे से अवध सांस्कृतिक सस्था पटना द्वारा नृत्य की कार्यक्रम प्रस्तुति होगी उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से स्वलपहार व चाय की व्यवस्था रखी है ! कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश मैथिल एव अमन सक्सेना व भोजपुरी एकता मंच के सभी पदाधिकारियो ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

More From Author

+ There are no comments

Add yours