मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार पहुंचेंगे हिल स्टेशन कुकरू

Estimated read time 1 min read

रात्रि चौपालसांस्कृतिक कार्यक्रममेडिटेशनमहिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और मन की बात’ में होंगे शामिल

बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे।  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  डॉ.यादव 27 जून की शाम 6 बजे कन्या हाई स्कूल भैंसदेही हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत शाम 6:45 बजे ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। इसके बाद  मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार 28 जून को मुख्यमंत्री प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कॉफी प्लांटेशन का  प्रातः 8 बजे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरु में आयोजित कार्यक्रम की समुचित तैयारियों का शुक्रवार को कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ, आईजी श्री मिथलेश कुमार शुक्ल, डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी श्री वीरेंद्र जैन ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और ‘मन की बात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours