सारनी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म सप्ताह सेवा दिवस के रूप में मंडल सारणी में हो रहे कार्यक्रम में आज पाथाखेड़ा में महिला मोर्चा के तत्वाधान मे आशा डेहरिया, राजकमल पवार, सविता डेहरिया, लक्ष्मी कैथवास, माला धुर्वे, संगीता कापसे, जीपी सिंह, संजय अग्रवाल, रमेश पवार, संजीत चौधरी के नेतृत्व में पाथाखेड़ा सेक्टर में मास्क वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर सविता डेहरिया,आशा ड़ेहरीया एवं माला ध्रुर्वे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मोदी जी के जन्मदिवस पर हर घर घर जाकर सभी ग्रहणी एवं माताओं बहनों से निवेदन किया कि इस भीषण कोरोना महामारी में हम सभी मास्क का प्रयोग करें और सावधानी से रहे हम सभी सावधानी से रहेंगे तो निश्चित हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा । सभी से निवेदन किया कि आप सभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना करें इसी तारतम्य में भाजपा मंडल सारणी के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, मंडल महामंत्री किशोर बरदे,के नेतृत्व में सभी लोगों ने एक साथ मिलकर वार्ड क्रमांक 1 मैं मास्क वितरण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर महोबे मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा मंडल सारणी के नेतृत्व में आज के दिन सभी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति भाइयों के घर जा जाकर मास्क के वितरण का कार्य कर रही है और सभी को वर्तमान समय में भीषण महामारी से अपने आप को सुरक्षित रख कर मोदी जी के स्वस्थ राष्ट्र सशक्त राष्ट्र का नारा देते हुए सभी को समझाइश दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेश बर्ड, अजय ठाकरे विनय मदने,रेवा शंकर मगरदे, प्रकाश शिवहरे, शिबू सिंह, रमेश पवार, राहुल कापसे, मिनी राय, सुनील मोखड़े,पंजाब चौकीकर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महिलामोर्चा व अनुसूचित मोर्चा ने मास्क वितरण किया
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours