ख्यातिप्राप्त कवियों को हल्का कहना कांग्रेस द्वारा साहित्य का अपमान

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगरपलिका द्धारा अयोजित बाबा मठारदेव मेले मे आनंद उत्सव के तहत मेले मे अयोजित कवि सम्मेलन सहित विभिन्न सांस्कृतिक समारोह मे आर्थिक धांधली सहित भाजपा नेताओं को लाभ पहुंचाए जाने के नेता प्रतिपक्ष आनंद उर्फ पिंटिश नागले के आरोपों पर कवि सम्मेलन से सीधे तौर पर जुड़े भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस नेताओं के उक्त आरोपों को ओछी मानसिकता करार देते हुए कवि सम्मेलन मे आमंत्रित राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों को हल्का कहने पर इसे कोंग्रेस द्वारा साहित्य का अपमान निरुपित किया है। उन्होने कहा की परिषद् मे कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति मे बहुमत से सांस्कृतिक समारोह अयोजन के प्रस्ताव पारित हुए थे जिसमे कवि सम्मेलन अयोजन की ऑपसेट प्राइज 3 लाख रुपया निर्धारित थी,जिसका बकायदा ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था चुंकि मैं नगरपालिका का एक पंजीकृत ठेकेदार भी हूं और निविदा की शर्तो को पूरा करने के आधार पर मुझे उक्त अयोजन का कर्यादेश प्राप्त हुआ था, आगे उन्होने बताया की कॉन्ग्रेस बीना तथ्य के आरोप लगाती है, इसलिए विकास यात्रा का भी विरोध करने से बाज नहीं आती, हमारी सरकार ने देश और प्रदेश मे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गो का विकास किया है,हमारे पास उपलब्धियां है इस कारण हम जनता के बिच जा रहे है, परन्तु कांग्रेस ने आज़ादी के बाद से एकछत्र 60 वर्षो के शासन मे जनता के बजाय सिर्फ एक परिवार के उन्नयन का कार्य किया है जिसके चलते उसे भाजपा की विकास यात्रा नही पच रही है।
पत्रकारवार्ता मे मौजुद नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने बताया की विगत 5 वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष मेले का भव्य आयोजन सबसे कम खर्च मे किया गया है, मेला आयोजन मे भ्रष्टाचार के आरोप निराधार है,कोई भी सम्पूर्ण आयोजन की सुचना के अधिकार के तहत जानकारी ले सकता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours