बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार बैतूल प्रवास पर रहेंगे। वे यहां भाजपा पदाधिकारियों समेत बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान वे पूर्व जनसंघ विधायक के परिवार से भेंट के अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
अपने प्रदेश स्तरीय दौरे के तहत श्री शर्मा वन विश्राम गृह में सुबह 930 बजे से व्यक्तिगत भेंट करेंगे। 1030 बजे वे विजय भवन में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षो के साथ बैठक करेंगे। 1130 बजे वे जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि 1230 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे वे मंडल महामंत्री गीतेश बारस्कर के घर पर भोजन करेंगे। 2 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 330बजे कनक वाटर पार्क खेड़ी में ग्रामीण मंडल की बूथ विस्तारक योजना की बैठक के बाद कमल पुष्प अभियान के तहत पूर्व जनसंघ विधायक स्व जगूसिंह के।परिवार से भेंट कर भौपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार बैतूल प्रवास पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट
+ There are no comments
Add yours