- नवनीत गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
शाहपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के गठन हेतु मुख्यालय द्वारा वेब सेमिनार और व्हाट्सएप पर पोलिंग के तहत संपूर्ण राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय महामंत्री मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ मनोज बात्री उपाध्यक्ष पद पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार महतो सचिव पद पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह व सह सचिव के पद पर गीतेश्वरी बघेल प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं अतिरिक्त प्रभार राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं महासचिव के पद पर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता का चयन वोटिंग के आधार पर हुआ इस प्रकार राष्ट्रीय सलाहकार समिति का गठन पूरे नियम पूर्वक एवं अनुशासन के माहौल में संपन्न किया गया। चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती गई सभी राज्य के पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संगेश कुमार भाटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
+ There are no comments
Add yours