केन्द्रीय विद्यालय सारनी के बारहवी के बच्चो का शत प्रतिशत परिणाम

Estimated read time 0 min read

सारनी। केन्द्रीय विद्यालय सारणी के कक्षा बारहवीं के बच्चों ने एक बार फिर शत प्रतिशत परिणाम प्रदान कर विद्यालय का परचम लहराया । कक्षा बारहवीे के सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में इस बार 60 बच्चों में से न केवल सभी उत्तीर्ण हुए हैं बल्कि कोई भी 70 प्रतिशत अंक से कम नहीं लाया है, विद्यालय के 60 में से 10 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने अभिभावकों, विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य को गौरवान्वित किया है।विद्यालय के शिवम सोनी ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाती जैन 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं नुपुर जैन ने अपना पिछला कीर्तिमान बरकरार रखते हुए 95 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सृजना जैन ने 94.6, मोहित हुरमाड़े ने 93.2, इफला अनम खान ने 92.4, राज पाटिल ने 91.6, एकता अश्वारे ने 91, स्नेहा दुआ ने 90.8 एवं निमीषा महोबे ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय सहित अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
इस अवसर विद्यालय प्राचार्य हरि प्रसाद धारकर एवं सभी शिक्षकों ने विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले अपने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours