कोयलाचंल क्षेत्र पाथाखेड़ा मे कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर एसडीएम ने जनप्रतिनिधीयो एव व्यापारियो की ली बैठक

Estimated read time 0 min read

सारनी। पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शोभापुर कॉलोनी में एक विवाह समारोह से फैला कोरोना विक्राल हो चुका है। इस बीच पाथाखेड़ा में भी बाहर से आने वाले लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। ऐसे में प्रकरण लगातार बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए एसडीएम शाहपुर घनश्याम बघेल ने सोमवार को पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में गणमान्यों की बैठक ली। इसमें तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, जीएम डब्ल्यूसीएल प्रमोद चौधरी, एसडीओपी अभयराम चौधरी, टीआई महेंद्रसिंह चौहान, नगर पालिका सीएमओ सीके मेश्राम, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की राय जानी। व्यापारी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं थे। जबकि अन्य लोग एक सप्ताह के लॉक डाउन के लिए तैयार थे। हालांकि एसडीएम ने तीन दिनों के लॉकडाउन को मंजूरी दी। ये 14 से 16 जुलाई के बीच रहेगा। इस बीच प्रकरणों में कमी आती है तो सामान्य व्यवस्था लागू रहेगी नहीं तो इसके बाद अन्य क्षेत्रों को भी लॉकडाउन किया जाएगा। बैठक में बीएमएस के अध्यक्ष प्रकाश राव, महामंत्री विजेंद्रसिंह, अशोक मालवीय, इंटक के आशिक खान, दामोदर मिश्रा, भरत सिंह, श्रीकांत चाैधरी, अमृतलाल रघुवंशी, कामेश्वर राय, अशोक बुंदेला, अशोक नामदेव, कालका प्रसाद समेत अन्य यूनियन पदाधिकारी, भाजपा के रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, सुधा चंद्रा, आप से सपन कामला, अजय सोनी सेमेत अन्य लोग मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours