सैलून संचालकों के सामने लॉक डाउन में आर्थिक तंगी, प्रशासन से मांगी मासिक आर्थिक सहायता

Estimated read time 0 min read

सतपुड़ा व्यापारी संघ की अगुवाई में नपा के प्रभारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शासन से दुकानें खोले जाने की मांग की

सारनी। नगर के सैलून संचालकों ने गुरुवार को नगर पालिका पहुंचकर मासिक आर्थिक सहायता की मांग की। सैलून संचालकों ने कहा कारीगरों और दुकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय बैनर तले ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका पहुंचे संचालकों ने बताया कोरोना त्रासदी के लॉक डाउन के समय से दुकानें बंद कर रखी हैं। इस स्थिति में अब आर्थिक तंगी के दौर से वे गुजर रहे हैं। कैलाश शहाने, डीके मालवी, राजेंद्र सराठे, प्रकाश सराठे, सोहराब अली, रमेश जाधव, नूर अली, बंडू, नितिन और तुषार समेत अन्य लोगों ने बताया कारीगरों का वेतन और दुकान का किराया तक देना मुश्किल हो गया है। कारोबार पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अब उन्हें आर्थिक सहायता देनी चाहिए। सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय मालवीय ने बताया व्यापारियों के सामने अब आर्थिक संकट आ गया है। प्रदेश के गृह मंत्रालय ने गुरुवार को गाइड लाइन जारी की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई गाइड लाइन नहीं है। इससे भी सैलून संचालक परेशान हैं। उन्होंने प्रभारी अधिकारी केके भावसार को ज्ञापन सौंपा। श्री मालवीय ने इसे लेकर उन्होंने तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा से भी चर्चा की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours