सारनी। विगत दिनों तहसील शाहपुर के गुवाहाटी ग्राम में तहसीलदार शाहपुर के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस अमले की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रात्रि में मौके पर पहुंचा था। तहसीलदार महोदय के आदेश पर चार पटवारियों कादल उक्त कार्रवाई हेतु गया था, मौके पर अवैध रेत खनन कर्ताओं ने 50-60 ग्रामीणों के साथ मिलकर जिसमें महिलाएं भी शामिल थी लाठी एवं पत्थर से दल पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पटवारी श्री हरीश गुप्ता को गंभीर चोटे आई है जिन्हें उपचार हेतु नागपुर रेफर किया गया है।
पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष ओम छोरे ने बताया कि अवैध खनन से संबंधित सभी मामले में मुख्यतः खनिज विभाग के कार्य क्षेत्र में आते हैं किंतु पराया अवैध खनन के सभी प्रकरणों में पटवारी आरआईं, आदि राजस्व अमले को अवैध खनन रोकने या विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेता भेज दिया जाता है और कार्यवाही के दौरान पराया खनिज विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दल में नहीं होता है और मौके पर उपरोक्त प्रकरण का पूर्ण विरोध का सामना मौके पर उपस्थित राजस्व अमले को सहना पड़ता है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील शाहपुर की उस घटना से अत्यंत अहद है और उक्त घटना का पुरजोर विरोध करता है तथा संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में जिले का कोई भी पटवारी अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में सम्मिलित नहीं होगा। हल्का पटवारी की और अपने हल्के में अवैध खनन की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को देगा। किन्तु किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही में पटवारी निहत्था सम्मिलित नहीं होगा। एवं विशेष रूप से अन्य पटवारी के हल्के में कार्यवाही हेतु नहीं जाएगा। वही पटवारी संघ के सचिव रामलाल कुमरे ने बताया कि पटवारी संघ इसके अतिरिक्त जा मांग करता है कि अवैध खनन को रोकने हेतु संबंधित अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मुख्य रूप से खनिज विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए। पटवारियों को उपरोक्त प्रकार की घटनाओं से आत्मरक्षा हेतु बंदूक लाइसेंस दिया जावे। तहसील शाहपुर में घटित घटना में सम्मिलित मुख्य अपराधियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त धाराओं के तहत कार्यवाही की जावे। गंभीर रूप से घायल पटवारी श्री हरीश गुप्ता को सभी शासकीय चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता अति शीघ्र प्रदान की जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से श्री हरिओम चौरे, रामलाल कुमरे, रामदास परते, मनीषा पवार, नीतू विश्वकर्मा, भारती सरियाम, रुपेश सलामे, परसराम उपराले, नाथूराम अंबुलकर एवं पटवारी उपस्थित थे।
रेत माफियाओं द्वारा पटवारी एवं राजस्व अमले पर हमला करने के विरोध में पटवारी संघ ने को सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours