उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए एमपी ट्रांसको के 46 कार्मिक पुरस्कृत

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 कार्मिकों को प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने एक समारोह में सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि के साथ पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने कहा कि विद्युत सहित अन्य क्षेत्र करोना महामारी के कारण पिछले 2 वर्षो में बहुत प्रभावित हुए हैं लेकिन शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं को 24&7 विद्युत आपूर्ति करने में ट्रांसको लगातार सक्रिय रहा और इन्हीं जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के प्रयासों से पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कारण पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई व्यवधान नहीं आया। उन्होंने पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई देते हुये सभी  कार्मिकों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
पुरस्कृत कार्मिकों में कार्यपालन अभियंता श्री हितेश कुमार तिवारी, श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर, लेखाधिकारी श्री सुमित सुपतकर, सहायक अभियंता श्री शैलेश मौर्या, श्री जे.एन.श्रीवास्तव, श्री अनिल कुमार द्विवेदी, सहायक मानचित्रकार श्री जी.एस.दुबे, कनिष्ठ अभियंता श्री आशीष जैन (साहित्य), श्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी, श्री अजीत सिंह श्रीवास, श्री इमरान खान, श्री वीरेन्द्र कुमार अहिरवार, श्री प्रकाश चंद्र अनुरागी, श्री नीलेश वास्त्री, श्री हरीशचंद्र धुर्वे, श्री मुकेश वर्मा, श्री बाबूलाल पटेल, श्री अंकित कुमार राठौर, श्री विजय गौतम, श्री रामकुमार मेश्राम, कार्या. सहायक श्री रमेश कुमार शिवहरे, श्री आनंद मालवीय, लाईन स्टाफ श्री रामदास राय, श्री लाखाराम कुशवाहा, श्री अभिषेक पाण्डेय, श्री वाल्मीक सिंह पटेल, श्री कृष्णकांत तिवारी, श्री पवन कुमार बैरागी, श्री महेश गुजराती, श्री सूरभान वर्मा (खेल), वाहन चालक श्री अजय कोरी, श्री महादेव प्रसाद सोनी तथा आउटसोर्स कर्मचारी श्री रामपाल यादव, श्री सौरव साहू, श्री योगेन्द्र दुबे, श्री ऊर्जा प्रजापति, सुश्री भावना गुप्ता, श्री धीरज गोयल, श्री नीरज लोधी, श्री रवि नागर, श्री भूपेन्द्र नागर, श्री विष्णु प्रजापति, श्री राकेश बिसरिया, श्री मनोज वर्मा, श्री पदम कुशवाहा तथा श्री रत्नेश चंदेल शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री संदीप गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक तकनीकी श्री अविनाश वाजपेयी सहित सभी  कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मुख्य अभियंता परीक्षण एवं संचार इंजी. श्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours