सारनी। मिसेज इंडिया हेमा बैजल के कार्यक्रमो को अंतिम रूप दिया गया। तैयारियो लेकर बैठक हुई। जन परिषद चैप्टर अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि 25 मार्च को सूश्री हेमा बैजल का दोपहर 3 बजे बगडोना स्वागत द्वार, चार बजे ग्राम भारती महिला मंडल, पांच बजे अपर रेस्ट हाउस, साय 6 बजे वरुण रेस्टोरेंट 6-30 बजे जय स्तंभ चौक के कार्यक्रमो में शामिल होगी। श्री खान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था जन परिषद के सारनी चैप्टर के स्थापना के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मिसेज इंडिया हेमा बैजल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रही है। कार्यक्रम संयोजक रंजित सिह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो में नाम रोशन करने वाले विभूतियों का मिसेज इंडिया हेमा बैजल के द्वारा सम्मान किया जायेगा।
मिसेज इंडिया हेमा के विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours