- तीन वर्ष के कार्यकाल में दी गई सौगातो का जताया आभार
सारनी। आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से पुनः प्रत्यक्षी घोषित होने के पश्चात राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को सौजन्य भेंट करने का कार्य किया है।आमला विधानसभा के प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे ने प्रत्याक्षी घोषित होने के बाद प्रथम मुलाकात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष स्नेह एवम विकास की सौगातों के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए विधानसभा क्षेत्र में थर्मल पॉवर प्लांट सारनी में 660 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली नवीन ईकाई,आमला को अनुविभाग के दर्जे सहित प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा चिकित्सा भूमिगत जल आवर्धन के लिए बैराज, क्षेत्र में ढाई दर्जन सड़को की स्वीकृति,औद्योगिक क्षेत्र विकास समेत हजारों करोड़ रूपए लागत के अधारभूत ढांचागत अधोसंरचना संबधित विकास कार्यों एवम अन्य विधिक एवम प्रशासनिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
पुनःप्रत्याशी घोषित करने पर मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री का जताया आभार
शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान डॉ योगेश पंडाग्रे ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आमला विधानसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भेट कर एवम भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अपने ऊपर जताए विश्वास के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से संगठनात्मक विषयो पर चर्चा की
जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर आभार
जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात प्रदान करने के लिए आमला विधायक एवम भाजपा प्रत्याक्षी डॉ योगेश पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार पत्र भेट कर क्षेत्र की जनता की ओर से साधुवाद व्यक्त किया एवम कहा की मेडिकल कॉलेज सम्पूर्ण जिले मे स्वास्थ्य संबधित संस्थागत सुविधाओ एवम सेवाओं के दृष्टि कोण से यह ऐतिहासिक भेट है।जिसका प्रत्यक्ष लाभ जिले की जनता को मिलेगा,इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अरुण जयसिंहपुरे उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours