बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय पारधी को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता बनाए जाने पर विजय पारधी को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। विजय पारधी ने अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी, प्रवक्ता बने विजय पारधी
+ There are no comments
Add yours