
कांग्रेस जिलापदाधिकारी की भूमीका की जाँच जारी कई लोगो पर प्रकरण दर्ज करने की तैयारी
सारनी। भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री रंजीत सिह,और मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा की शिकायत पर नसीम खान के ऊपर धारा 292 आईटी एक्ट 67 के ताहत मामला पंजीबद्ध किया है । कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास द्वारा प्रधानमंत्री के थाली ताली एवं दिपक चिराग टॉर्च फ्लैशलाइट चलाने के आयोजन को लेकर आपत्तिजनक एवं विवादास्पद पोस्ट फेसबुक पर की थी जिस पर कई लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट किए इसी पोस्ट पर कांग्रेस से जुड़े नसीम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को एडिट कर विवादास्पद और अशलील रूप से प्रस्तुत किया एवं कई लोगो ने आपत्तिजनक कमेंट किए । जिस पर मड़ल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया है एंव अन्य विवादास्पद कमेंट और पोस्ट की जांच की जा रही है।

सारनी एसड़ीओपी अभयराम चौधरी ने बताया की यह मामला बहुत ही निंदनिय है जो देश के प्रधानमत्री की अशलील फोटो फेसबुक पर डालकर जो घिनोना कुत्य किया है उन्हें नहीं बख्शा जाएगा। इसकी जांच साइबर सेल भोपाल को भेजा गया है इसमें एक व्यक्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है साइबर सेल से रिपोर्ट आने पर जो लोगों ने भी इसे फेसबुक पर पोस्ट किया है और उसमें जो लोगों ने इस पर अभ्रद टिप्पणी की है इन सारे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायत आ रही है जो भी लोग दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया की इस मामले में नसीम खान मोहम्मद इलियाश, राफे बक्स तीन लोगों की शिकायत प्राप्त हुई है रात भर छापामारी कार्यवाही की गयी है। जिसमें से नसीम खान की गिरफ्तारी हो चुकी है इनके मोबाइल जब्त कर अन्य लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है।जिन लोगों ने भी ये पोस्ट किया एवं अभद्र टिप्पणी की है उस पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले आमला क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं उनके चिकित्सालय संबधीत खबर को सैकड़ों लोगों ने शेयर कर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट की है जिस की 12 लोगो की शिकायत जिला मंत्री द्वारा की गई जिसकी जांच चालू है एवं संबंधित शिकायत पर भी जल्द ही मामला पंजीबद्ध किया जाना संभवतः बताया जा रहा है ।
+ There are no comments
Add yours