जय बजरंग बैतूल, गाजी इलेवन आमला को हराकर जूनियर शिवा इलेवन पहुंची सुपर 8 मैं

Estimated read time 1 min read

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के ग्यारवे दिन पहला मैच गाजी इलेवन आमला एवं जय बजरंग बैतूल के बीच खेला गया  गाजी इलेवन आमला ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय बजरंग बैतूल ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रन बनाएं। 94 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजी इलेवन आमला ने 10 ओवर मे 94 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया मैन ऑफ द मैच आकीब जिन्होंने 3 विकेट एवं बल्लेबाजी में 20 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच गाजी इलेवन आमला एवं जूनियर शिवा इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जूनियर शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर शिवा इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर के चलते ऑल आउट होकर 103 रन बनाएं 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजी इलेवन आमला ने 10 ओवर में 46 रन बनाकर आलआउट हो गई जवाबी पारी खेलने उतरी जूनियर शिवा इलेवन ने गाजी इलेवन को 10 ओवर मे मात्र 46 रन बनाकर आल आउट हो गयी यह मैच जूनियर शिवा इलेवन 58 रनों से जीतकर सुपर 8 मे पहुंचने वाली चौथी टीम बनी । इस मैच के मैन ऑफ द मैच टेबु जिन्होंने बल्ले से 28 रन एवं गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण मोनू साहू ओमप्रकाश सिह भीम बहादूर थापा, मो० ताहिर , देवमन लाल डेहरिया, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा, योगेश बर्डे, विनय मदने , अजय प्रजापति, दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours