- सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती
सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रणजीत सिंह अभिजर हुसैन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे के आथित्य में सुशासन दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है और इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुवे अटल जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर आमला सारनी विधायक डा पंडाग्रे ने कहा की अटल जी की सरकार के समय हुए ऐतिहासिक विकास कार्यो को सदैव स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ट के मंडल व जिला पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सामील थे।
+ There are no comments
Add yours