अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री करेगें किसानो को संबोधित

Estimated read time 0 min read
  • ब्लाक स्तर पर आयोजित होगा कार्यक्रम

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शनिवार सायं सभी जिलाध्यक्षो से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर होने वाले किसान सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को लेकर विस्तार से चर्चा की। चर्चा में प्रदेष अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्षो से कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की जन्मजयंती प्रतिवर्ष सुषासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष अटल जी की जयंती पर देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानो से संवाद करेगंे। प्रधानमंत्री के उदबोधन का प्रसारण ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी के जिलाध्यक्षो से कहा कि कार्यक्रम प्रभावी हो तथा कार्यकर्ता की सहभागिता से ज्यादा से ज्यादा किसान इन सम्मेलनो में आए इसके विषेष प्रयास करें। उन्होेने कहा कि जिलाध्यक्ष इस कार्य में पार्टी के सभी पदाधिकारियो ,जनप्रतिनिधियो का सहयोग लेेवें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours