शिवराज सरकार का संकल्प प्रदेश में कोई गरीब भूखा एवम आवास विहीन नहीं रहेगा : विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे

Estimated read time 0 min read
  • विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया दीनदयाल रसोई केंद्र का शुभारंभ, 34 आवास विहिनो को वितरित किए पट्टे
  • शिवराज सरकार की अंत्योदय आधारित अभिनव पहल है दीनदयाल रसोई केंद्र:विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे

आमला। शिवराज सरकार के द्वारा संपूर्ण प्रदेश समेत आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दोनो नगरीय निकाय, आमला एवम सारणी क्षेत्र में गरीबों को  पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ी सौगात के रूप में दीनदयाल रसोई केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने  गणमान्य नागरिको  की उपस्थिति में , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली  मध्यप्रदेश शासन की अंत्योदय केंद्रित योजनाओं में प्रमुख दीनदयाल रसोई केंद्र का बस स्टैंड आमला पर शुभारंभ किया एवम आमला नगरीय क्षेत्र में 34 आवासहीनों को आवास के लिए भूमि के पट्टे वितरित किए गए।
बस स्टैंड आमला पर अयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा सरस्वती वंदन एवम विधिवत कन्या पूजन के साथ नाप अध्यक्ष नितिन गाडरे एवम अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में दीनदयाल रसोई केंद्र का शुभारंभ किया । इस अवसर पर पर अपने संबोधन में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है की प्रदेश में कोई गरीब भूखा एवम आवास विहीन नहीं रहे।
मैं आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के दोनो नगरीय क्षेत्र में दीनदयाल रसोई केंद्र की सौगात के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली केन्द्र एवम प्रदेश की भाजपा सरकार अन्त्योदय एवम गरीब कल्याण के ध्येय पर संचालित है। जिसका प्रतिबिंब हर जनहितैषी एवम कल्याणकारी योजनाओं में साफ दिखाई देता  है। एवम जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण आमला एवम सारणी में आज दीनदयाल रसोई एवम आवास विहीनो को पट्टे वितरित कार्यकर्म के रूप में हम सबके बीच है।
नागरिकों एवम हितग्राहियों ने सुना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दीनदयाल रसोई केंद्र के शुभारंभ एवं नगरी क्षेत्र में पट्टा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों  ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल संबोधन सुना।
गरीबों एवम यात्रियों को मिलेगा दीन दयाल रसोई का लाभ, 5 रुपए में पौष्टिक आहार
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा रेलवे स्टेशन आमला के निकट  शहर के मध्य बस स्टैंड आमला पर संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र के शुभारंभ के साथ 5 रुपए  के नाम मात्र शुल्क में पौष्टिक भोजन का प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्र के गरीब एवम वंचित वर्ग  के साथ यात्रियों एवम ग्रामीणों को भी मिलेगा।
नगरीय क्षेत्र में 34 आवासहीनों को मिली आवास के लिए पट्टे की सौगात
कार्यक्रम के दौरान  क्षेत्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवम अतिथि गणों के द्वारा मध्यप्रदेश शासन के द्वारा नगरीय क्षेत्र में 34  लाभार्थियों के  स्वीकृत पट्टे वितरित किए गए जिसमे  स्थाई अस्थाई एवम धारणाधिकार पट्टे प्रकार के पट्टे सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे
नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मालवीय , किशोर माथनकर वरिष्ठ नेता  चिरोंजी पटेल प्रदीप ठाकुर नपा सीएमओ नीरज श्रीवास्तव केंद्र प्रभारी  हंसराज मस्तकर समेत
नगर पालिका के गणमान्य  पार्षद  एवम नागरिक गण उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours