- विलास सचिव, जग्गी-किशोर उपाध्यक्ष और केशव निगम कोषाध्यक्ष बने
सारणी। सतपुड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बत्रा ने एसोसिएशन के संरक्षक चरणजीत सिंह सैनी एवं तिरुपति कनकैया एरोलु की सहमति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूर्व में एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके चरणजीत सिंह सैनी,तिरुपति कनकैया एरोलु और राजबली सिंह अब एसोसिएशन के संरक्षक होंगे। शुक्रवार शाम घोषित एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ ठेकेदार विलास लोणारे को सचिव बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जगदीश आहूजा, किशोर चौहान, नवीन शिवहरे और मो.शकील को दी गई है। कोषाध्यक्ष केशव निगम को बनाया गया है । संयुक्त सचिव पद पर शमीम रिजवी और महेश चौहान को नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद की जिम्मेदारी दिनेश रमणन, दिनेश सावले और रामरतन यादव निभाएंगे। एसोसिएशन के सफल कार्य संचालन हेतु वरिष्ठ ठेकेदारों की सलाहकार समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति में नागेंद्र निगम, दीपक तिवारी, अशोक अग्रवाल, प्रेमकुमार सातनकर और अशोक गुप्ता को शामिल किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बत्रा ने बताया कि किसी टेंडर में ठेकेदारों के मध्य विवाद होने पर इस समिति को अपील की जा सकेगी। इस समिति में एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और एक उपाध्यक्ष भी पदेन सदस्य होंगे।
+ There are no comments
Add yours