व्यापारी संघ ने निकाली वाहन रैली

Estimated read time 1 min read

घोड़ाडोंगरी। व्यापारी संघ द्वारा 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया संगठन द्वारा मालवीय भवन में एकत्र होकर विशाल वाहन रैली निकाली  व्यापारियों ने अपने दो पहिया वाहन पर तिरंगे झंडे के प्रतीक तीन रंगों वाले झंडे लगाकर वाहन रैली मालवीय भवन से निकाली  जो नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई शहीद स्मारक पर  पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । मालवीय भवन  पहुंच कर व्यापारी संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने झंडा वंदन किया ।
तात्कालिक व्यापारी संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे द्वारा व्यापारी संघ के कार्यकाल में अपने अनुभव साझा किए वही व्यापारी संघ अध्यक्ष ने अपने संगठन के कार्यकाल को समाप्त करने व पुनः व्यापारी संघ के चुनाव व संगठन बनाने के लिए निर्वाचन समिति सहित अन्य वरिष्ठ व्यापारियों को आमंत्रित भी किया। झंडा वंदन व राष्ट्रगान के उपरांत सभी व्यापारियों को स्वल्पाहार दिया गया जिसके उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रमोद मालवीय द्वारा नगर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने की अपील की।

जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम हुआ आयोजित

घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ द्वारा 15 अगस्त पर शहीदों के सम्मान में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित  किया जिसमें भूतपूर्व संसदीय सचिव  रामजी लाल उइके, पूर्व विधायक का गीता उइके, घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,संतोष जैन ने मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया । मंच से वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर भारत मां के श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।कार्यक्रम में सारणी वा छिंदवाड़ा से आए हुए कलाकारों ने अपने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें शैली मालवीय द्वारा देश भक्ति नॉन स्टॉप गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसके बाद हनी व स्वीटी खातरकर ने मिलकर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया जिस पर लोगों खूब तालियां मिली वही चीनू अनन्या मालवीय के द्वारा ( जहां पांव में पायल गीत ) पर नृत्य प्रस्तुत किया और वैष्णवी मालवीय द्वारा एकल राष्ट्रभक्ति गीत गाया गया जिसके उपरांत लोगों ने भारत मां के जय कारे लगाएं।
व्यापारी संघ के इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के जाने-माने ग़ज़लकार लेखक संतोष जैन  सर को मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ ग़ज़लकार की मोहम्मद जकी 2021 पुरस्कार प्राप्ति पर व्यापारी संघ ने मंच पर शाल श्रीफल व माला पहना कर सम्मानित किया साथ संगठन के अध्यक्ष तोषण गावंडे ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किया , घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के सी,एम,ओ बीआर देशमुख को उत्कृष्ट कार्यों  के लिए सम्मानित किया।
देशमुख को  विजय साहू द्वारा माला पहनाकर व जितेंद्र मालवीय द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में नगर के अन्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत अधिकारी दानिश अहमद खान, चौकी प्रभारी रवि शाक्य ,घोड़ाडोंगरी बी एम ओ संजीव शर्मा को नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया
कार्यक्रम में कवियों के रूप में कमलेश सिंह सारणी बागडोना व
छिंदवाड़ा से पधारे मोमिन खिलजी ने अपनी देशभक्ति कविताओं से अतिथि व दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी संघ अध्यक्ष तोषण का गावंडे सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे जिनमें संघ के सचिव आदित्य अग्रवाल ,उपाध्यक्ष ,हरप्रीत खनूजा कोषाध्यक्ष कमलेश जैन सहित
संजय अग्रवाल ,जितेंद्र मालवीय, सुनील शर्मा, मुकेश राठौर ,सुनील मालवीय, विजय साहू ,ब्रज मालवीय ,प्रमोद मालवीय, सहदेव नागले ,अंकेश अग्रवाल , दीपक जैन,
कार्यक्रम के समापन पर संजय अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिक सहित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours