- एसडीएम स्कूल का परिक्षा परिणाम सराहनिय रहा

सारनी। 15 अगस्त को एस डी एम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलामत्री,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जे पी सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, प्रमोद कुमार सिंह,शिवनाथ सिंह और संस्था प्राचार्य अशोक कुमार सिंह और संस्था के सभी शिक्षक, और शिक्षिका के उपस्थिति में धजारोहण का कार्य क्रम सम्पन हुआ। मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने प्राचार्य और शिक्षकों की सराहना करते हुए। कहा की कम समय में स्कूल को अधिक ऊंचाई तक ले जाने में आप लोगो का प्रयास सराहनीय है। आप लोगो की मेहनत, पढ़ाने के लगन से ही प्रत्येक साल कक्षा 10 वी और 12वी मे बच्चे अच्छे प्रतिशत से पास होते है। शासन के निर्देशानुसार छात्रों को इस कार्यक्रम में नही बुलाया गया था, इसलिए मुख्य अतिथि जी ने उन छात्रों को शुभ कामनाएं और बधाई दी जो कक्षा 10 वी और 12 वी में अच्छे अंक से पास हुए है, कक्षा 12 वी कुणाल पवार पिता स्व सुदामा पवार 94 प्रतिशत ( गणित), प्रखर मिश्रा पिता दिनेश प्रकाश मिश्रा 91 प्रतिशत ( गणित), शिवम यादव 79 प्रतिशत ( जीव विज्ञान, ईशान गोहे 79 प्रतिशत ( कामर्स) कक्षा 10 में,आदित्य कुशवाहा पिता सिकंदर कुशवाहा 93 प्रतिशत, अल्तमश अली 91 प्रतिशत, अभिषेक सिंह। 82 प्रतिशत, पाकर स्कूल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया।
+ There are no comments
Add yours