सारनी। कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव हेतु कई तरीकों से आमजन के माध्यम से जागरूकता हेतु उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनोखे तरीके से जागरूकता हेतु वैवाहिक वर्षगांठ पर मास्क एवं सैनिटाइजर भेंटकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजू कापसे की 22वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर पीईईए एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव ने उन्हें मास्क एवं सैनिटाइजर देकर बधाई दी। इसके साथ ही उनसे आग्रह किया कि सभी अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें और आस-पड़ोस के लोगों को भी मास्क पहनने का आग्रह करें, ताकि हम इस वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस से बच सके।
मास्क, सैनिटाइजर भेंट कर दी वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours