व्यापारियों के सहयोग से जरूरतमन्द का पेट भरने के लिए संचालित हो रही दिनदयाल रसोई

Estimated read time 1 min read

सारनी। कालीमाई व्यापारी संघ, क्षत्रिय पवार समाज संगठन बगडोनी एवं बगडोना के व्यापारियों और आमजनो के सहयोग से शोभापुर स्थित विवेकवाणी संघ के प्रांगण में दीनदयाल रसोई संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को भोजन कराना है। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे, देवेन्द्र सोनी ने बताया की लॉकडाउन के कारण कई दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य छोटे-मोटे कारोबार एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को भूखे सोना पड़ रहा था, जिसकी चिंता करते क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विवेक वाणी संघ के प्रांगण में दीनदयाल रसोई 23 अप्रैल से संचालित की जा रही है। जिसमे 800 भोजन पैकेट सुबह-शाम बनाकर सरकार की योजनाओं से वंचित एवं जरूरतमंदों को पहुंचाए जा रहे हैं। दीनदयाल रसोई से जुड़े प्रकाश शिवहरे, समीर मशीद, रविन्द्र पान्से, राजू आहूजा, जगदीश पावर ने बताया कि सुबह-शाम के कुल 800 भोजन पैकेट बनाकर हमारे कार्यकर्ता वाडों में चिन्हित जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं। दीनदयाल रसोई से जुड़े देवेंद्र कुमार सोनी, मिश्रीलाल सोनी, जोगेंद्र सुर्यवंशी, वीरेंद्र सोलंकी ने बताया की शोभापुर कॉलोनी के विवेकवाणी संघ प्रांगण में संचालित हो रही दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए नगर के व्यापारियों एवं आम जनों से अन्य धन सहयोग लिया जा रहा है। दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए शासन की किसी भी योजना का लाभ और आर्थिक एवं सामग्री का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। यह रसोई पुर्ण रूप से जनता के लिए जनता के सहयोग से संचालित की जा रही है। दिनदयाल रसोई के संचालन के लिए कालीमाई और बगडोना के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours