सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न हुए संकट को देखते हुए सामाजिक संगठन व्यापारी सभी लोग अपने स्तर पर क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुंचाने में प्रयास करें इसी तरह सर्व ब्राह्मण समाज एवं कुनबी समाज ने भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम को जरूरतमंद के लिए खाद्य तेल दिया। नगर पालिका सारनी क्षेत्र के जरूरतमंद के भोजन के लिए प्रतिदिन कुछ ना कुछ सहयोग किया जा रहा है। उसी श्रंखला में सारनी के सर्वब्राह्मण समाज व क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन सारनी द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता पालन करते हुए गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों के भोजन हेतु श्री सीके मेश्राम मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ब्राह्मण समाज के द्वारा 51 लीटर ओर कुनबी समाज के द्वारा 50 लीटर तेल जरूरतमंदों की मदद हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के दीपक तिवारी, सुदेश तिवारी एवं कुनबी समाज के सचिव वीएन ठाकरे, अध्यक्ष मानिकराव धोटे उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी समाज के द्वारा 200 मार्क्स जरूरतमंदों हेतु नगर पालिका को प्रदान किए गए थे।
जरूरतमंद की मदद के लिए सामाजिक संगठन आ रहे आगे सर्व ब्राह्मण समाज एवं कुनबी समाज ने खाद्य सामग्री सौंपी
+ There are no comments
Add yours